सांकेतिक चित्र
जौनपुर। संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर फांसी लगाकर युवक ने जीवन समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बक्शा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी दयाशंकर उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र हरीनाथ सोमवार दोपहर परिजनों से हुई किसी बात से नाराज होकर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर जान दे दिया। पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।