जौनपुर।मड़ियाहूं तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हल्का क्षेत्र से लौटने के बाद उन्होंने तबीयत खराब होने की बात को कहा और जिस किराए के कमरे में रहते थे आराम करने चले गए।
बुधवार सुबह देर तक कमरे से बाहर न निकलने और आवाज देने पर जब कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर साथियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी दौरान घटना की सूचना पा कर वाराणसी से परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि मौत के कारणों का पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।