जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के आदेश पर निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।पदभार संभालने के साथ ही शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई रणनीति बनाने में जुट गए।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। इससे पहले मातहत पुलिस कर्मियों से परिचित हों कर अपनी अपनी जिम्मेदारियों प्रति सबको सचेत रह कर कार्यों को करने की हिदायत देते हुए शुभकामनाएं दीं।