तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रेलर चालक को रौंदा, मौके पर ही मौत

Belal Jani
By -

 
जौनपुर।जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार  अज्ञात वाहन ने  35 वर्षीय टेलर चालक को रौंद दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
टेलर चालक सोनू यादव पुत्र मनीष कुमार यादव निवासी भादुवा गुलामपुर थाना पीलुवा जनपद एटा बुधवार दोपहर टेलर वाहन लेकर उक्त ढाबे पर पहुंच कर वह टेलर से उतर कर लघुशंका के लिये जा रहा था। इसी दौरान एक तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट ने के साथ।घटना की सूचना मृतक के वाहन स्वामी को दे दिया गया।