तालाब में नहाने गए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव स्थित तालाब में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से उपचार के दौरान हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि तेलंगाना प्रांत उताऊ बुल्लापुर जनपद शापुर नगर थाना क्षेत्र के चंदा गरी नगर निवासी प्रिंस कुमार विश्वकर्मा उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र शिव कुमार विश्वकर्मा मंगलवार दोपहर खुटहन थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव स्थित तालाब में नहाते समय पानी में डूब कर अचेत हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले गए वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत। मृतक खुटहन क्षेत्र ननिहाल में रहता था।