शादी में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Belal Jani
By -




 जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मा बाबा मंदिर में दो नाबालिग   की कथित रूप से जबरन शादी कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही   पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाह की रस्मों को रुकवाते हुए मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि यह शादी कथित तौर पर पैसे लेकर कराई जा रही थी। आरोप है कि शिवरामपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा पूरी व्यवस्था कराई गई थी। पुलिस ने मौके से कई लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी केराकत थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस

नाबालिगों की उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है तथा मामले में बाल विवाह निषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।फलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।