संदिग्ध व्यवस्था में फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Belal Jani
By -


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र  में किराए के मकान में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सूरज गुप्ता उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र प्रवेश गुप्ता पत्नी के साथ जलालपुर थाना क्षेत्र में रहकर वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में किसी कंपनी में काम करता है। सोमवार रात्रि पति-पत्नी में हुए किसी विवाद के चलते उसने कमरे में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना को लेकर  क्षेत्रीय लोगों में जितना मुंह उतनी बातें हो रही है।