ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री की हुई मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई कुर्ला टर्मिनस जाते समय यात्रा के दौरान यात्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि गोरखपुर जनपद दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिवरी डाढ़ गांव निवासी गोपाल उम्र लगभग 43 साल पुत्र राम अवतार वर्मा मंगलवार रात्रि गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20942 की एस 6 बोगी में जनरल टिकट पर मुंबई जाने के लिए यात्रा कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन जब जौनपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पैर पहुंचने वाली थी उससे पहले उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सूचना पर पहले से मौजूद जीआरपी ने उसे अचेता अवस्था में ट्रेन से उतर कर सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बारे में यह भी बताया गया कि तबीयत खराब होने की अपनी उसने परिजन को फोन कर सूचना दिया था टीटी द्वारा बताए जाने पर उसे ट्रेन से जीआरपी ने उतरा था।