शराब की दुकान पर मारपीट पथराव मामलें में चार नामजद सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -


जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शम्भूगंज बाजार में स्थित सरकारी शराब की दुकान पर बीते गुरुवार की रात मारपीट, गाली-गलौज और पथराव मामलें में पुलिस ने चार नामजद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के पूरातेजी गांव निवासी विकास कुमार सिंह ने लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है कि घटना के दिन रात्रि 9 बजे हमलावरो ने जो मनबढ़ और दबंग किस्म के ब्यक्ति है दुकान पर पहुँच आरोपियों ने शराब की दुकान में तोड़फोड़ और पथराव करतें हुए मुझे व सेल्समैन सूडडू सिंह को पिटाई कर मौके से फरार हो गए। पूरातेजी गांव निवासी पीड़ित विकास कुमार सिंह ने बक्शा थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर मनबढ़ और दबंग किस्म के थे। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ और पथराव भी किया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में विकास कुमार सिंह के साथी सूडडू सिंह को चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी राजकुमार यादव उर्फ लल्ला, शिवम यादव उर्फ महादेव, निवासी निकरोजपुर व राममिलन विश्वकर्मा निवासी सादनपुर, राजेश यादव निवासी चकपटैला एवं तीन अज्ञात के खिलाफ गम्भीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।