सर्प के काटने से महिला की हुई मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। घर के अंदर काम करते समय महिला को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है की तेजी बड़ा थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी निर्मला शर्मा उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी अशोक शर्मा शनिवार सुबह घर के अंदर कोई काम कर रही थी। इसी दौरान विषैल जंतु ने उन्हें डस लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Tags: