पॉक्सो के मामलों में 21 प्रतिशत की कमी, चेन स्नैचिंग की घटनाएं 32 से घटकर 27 हुईं, अवैध हथियारों के 206 मुकदमे दर्ज
जौनपुर।वाराणसी परिक्षेत्र के जनपद जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में संगठित अपराध, माफिया, आदतन अपराधियों, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया है। एक जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि में पुलिस ने अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने से लेकर उनकी गिरफ्तारी और अवैध संपत्तियों की जब्ती तक कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण की ओर से जारी प्रेस नोट में इन कार्रवाईयों का विस्तृत ब्योरा दिया गया है जनपद जौनपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही थाना मड़ियाहूं में एक नए गैंग का पंजीकरण किया गया है। आदतन अपराधियों पर निगरानी के लिए जिले में 29 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं। इनमें आठ गंभीर श्रेणी की बताई गई हैं। हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में शाहगंज में 29 और सरपतहां में 22 की कार्रवाई का उल्लेख किया गया है।
गुंडा एक्ट के तहत जौनपुर में 260 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें खुटहन थाना क्षेत्र में 28 और जलालपुर में 27 कार्रवाईयां प्रमुख रहीं।
महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में कमी
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जौनपुर में पॉक्सो एक्ट के मामले पिछले वर्ष की समान अवधि के 139 से घटकर 110 रह गए हैं, जो लगभग 21 प्रतिशत की कमी है। वहीं दुष्कर्म के मामले 17 से घटकर 13 रह गए हैं।
चेन स्नैचिंग की घटनाओं में आई कमी
गंभीर अपराधों के अनावरण में भी पुलिस को सफलता मिली है। जनपद जौनपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं पिछले वर्ष की समान अवधि मादक पदार्थों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत जौनपुर में 41 अभियोग पंजीकृत किए गए। वहीं अवैध हथियारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 206 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 94 मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके अतिरिक्त 27 शस्त्र लाइसेंसों के निरस्तीकरण की संस्तुति करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं।
तीनों जिलों में अपराधियों पर शिकंजा
वाराणसी परिक्षेत्र में संगठित अपराध की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियों की जब्ती की गई। गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी के नाम खरीदी गई लगभग सात करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की गई। इसके अलावा अन्य आरोपियों और मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई।
चंदौली में हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के अनावरण के साथ ही मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ भी बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई। गोतस्करी और अवैध शस्त्रों के मामलों में भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।
अपराधियों को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा : डीआईजीपुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने कहा कि परिक्षेत्र की पुलिस की प्राथमिकता संगठित अपराध और माफिया की आर्थिक रीढ़ तोड़ना है। अपराध से अर्जित संपत्ति का जब्तीकरण, आदतन अपराधियों की सतत निगरानी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने आमजन से अवैध शराब, गोतस्करी, अवैध खनन, अवैध शस्त्र, देह व्यापार, मादक पदार्थों और रंगदारी जैसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इसके लिए सतर्क मित्र व्हाट्सएप बॉट नंबर 7889060411 जारी किया गया है। इस नंबर पर गुमनाम रूप से भी सूचना दी जा सकती है।