हर्ष फायरिंग में दो को लगी गोली, एक की हालत गम्भीर

Belal Jani
By -


सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्राम चक इंग्लिश में अमला प्रसाद चौहान के बेटे दीपक चौहान का तिलक ग्राम गडहुर सैदपुर थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर से आई थे।तिलक समारोह में सुरेश यादव पुत्र शीतला यादव निवासी जमुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर भी मौजूद थे तथा विकास सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी मलसिल भी आमंत्रित थे। विकास सोनी के पास अवैध असलहा मौजूद था उस असलहे से अचानक गोली चली जिससे सुरेश यादव पुत्र शीतला यादव के सिर में तथा साहब लाल यादव ग्राम प्रधान गधुर थाना सराय ख्वाजा के नाक में गोली लग गई। सुरेश यादव उपरोक्त की हालत गंभीर है जो वाराणसी रिफर है तथा ग्राम प्रधान साहब लाल की हालत सामान्य है। अभियुक्त विकास मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। मौके पर थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय मय फोर्स पहुचकर मामले की जांच में लग गए।