ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Belal Jani
By -


 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के घूट्ठे रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से बुज़ुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राजेंद्र राम पुत्र फेकू राम निवासी ग्राम मढ़ी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग रात के समय रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहें थें कि अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गयें। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चंदवक पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।