बच्चो के झगड़े में ऑटो चालक पर लोहे की रॉड और पंच से हमला

Belal Jani
By -


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी चौकी अंतर्गत मुहल्ला नूर खां कुआं, पुराने पावर हाउस के समीप रविवार दोपहर करीब बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने एक ऑटो चालक को घेरकर लोहे की रॉड और पंच से हमला कर घायल कर दिया।

घायल मोहम्मद अरशद (35 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय शमशाद, निवासी नूर खां कुआं का बताया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि अरशद ऑटो लेकर जैसे ही घर पहुंचे। इसी दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। पड़ोसी लालू नामक व्यक्ति ने अपने करीब 10 से 15 लोगों के साथ मिलकर अरशद पर हमला कर दिया।
पीड़ित अरशद का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और पंच से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वह खून से लथपथ हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की वास्तविक स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।