खुटहन के मेढ़ा गांव में घर के सामने चार और बाजार में दो राउंड फायरिंग का आरोप, मौके से तीन खोखे बरामद
जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक सवार चार युवकों पर घर के सामने चार राउंड और बाजार में दो राउंड हवाई फायरिंग करने का आरोप है। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तीन खोखे बरामद किए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। घटना को लेकर गांव में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।