जौनपुर। मंगलवार को सुजानगंज बाजार में पैदल जाते समय बाइक सवार के टक्कर मार देने से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी भारत उम्र लगभग 56 वर्ष पुत्र स्वर्गीय संतलाल घर से बाजार पैदल कहीं जा रहे थे इसी दौरान तेज गति से बाइक लेकर आ रहे सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती करवाया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की कार्रवाई को लेकर जुटी हुई है