जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के बेलवा रामसागर गांव निवासी अजीत पांडेय उम्र लगभग पुत्र 35 वर्ष पुत्र दिवाकर पांडेय अपाचे गाड़ी से मंगलवार रात कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चांदपुर बालूमंडी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मृत्य हो गई। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।