रथ वाहन का ब्रेक होने से दो की मौत

Belal Jani
By -



जौनपुर।बारात में गमला लेकर जा रहे रथ का ब्रेक फेल होने से हुए हादसे में दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

 जानकारी के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के नौतनवा हाईवे मोड़ के पास बदहवारे वीर मंदिर के समीप दुर्घटना में शिवाकांत गौतम और मुसाफिर की मौत हो गई।
आनन-फानन में घायलों को बक्शा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।