जौनपुर ।उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 144 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए गए हैं।
प्रदेश स्तर पर हुए इस बड़े फेरबदल में जौनपुर जिले के तीन सर्किल अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है, जबकि जिले में तीन नए सीओ की तैनाती की गई है।
जौनपुर में तैनात सीओ केराकत गिरेन्द्र कुमार सिंह का तबादला गोरखपुर, सीओ शाहगंज प्रतिमा वर्मा का मुरादाबाद तथा सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा का सहारनपुर किया गया है।
वहीं, जौनपुर में नितिन कुमार, भूषण वर्मा और हर्ष पाण्डेय को नई तैनाती मिली है।
तबादला सूची में दीपक दुबे के स्थानांतरण विवरण में भी जौनपुर का उल्लेख किया गया है।प्रदेश स्तर पर पुलिस उपाधीक्षकों के इस व्यापक फेरबदल से जौनपुर पुलिस विभाग में भी बदलाव देखने को मिलेगा। नए अधिकारियों की तैनाती से जिले के पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों और सर्किल व्यवस्था में बदलाव होगा।,