जौनपुर। शनिवार छपरा से मुंबई कुर्ला टर्मिनस जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा के दौरान गिरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
घायल के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी पिंटू कुमार गौड़ उम्र लगभग 35 वर्ष जनरल टिकट पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11060 छपरा से मुंबई कुर्ला टर्मिनल जाने के लिए इंजन से तीसरी जनरल बोगी में यात्रा के दौरान आदमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवा दिया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।