जौनपुर। पावारा थाना क्षेत्र के रज्जूपुर चौराहे के पास शुक्रवार की रात 11 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।
इसी थाना क्षेत्र के ब्राहमणपुर गांव निवासी संतोष कुमार दुबे उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र दया शंकर दुबे रात्री वैवाहिक कार्यक्रम से वापस अपनी बाइक से घर जा रहें थें। जैसे ही वह रज्जूपुर चौराहे पर पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।