एसपी को गुमशुदा लोगों की हुई फ़िक्र, लापरवाही पर थानाध्यक्ष निलंबित

Belal Jani
By -


जौनपुर। एसपी डॉ0 अजय पाल शर्मा ने लापरवाह थानेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलम्बित कर दिया है। लापता लड़की के गुमशुदगी के मामले घोर लापरवाही बरतने के आरोप में सिकरारा थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।
 एसपी के तेवर को देखकर अन्य पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया है। जनसुनवाई के दौरान आवेदक गुलाब चन्द पुत्र स्व0 सीताराम निवासी पहसना थाना सिकरारा ने प्रार्थना पत्र दिया  कि प्रार्थी की पुत्री दिनांक-25.06.2024 को घर से बाहर गयी थी लेकिन घर वापस नही आई, काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चला जिसकी सूचना थाना सिकरारा पर दी गयी थी परन्तु कोई कार्यवाही नही की गयी। उक्त शिकायत पर  पुलिस अधीक्षक मामले में घोर लापरवाही के चलते और जानकारी करने पर पाया गया कि थानाध्यक्ष सिकरारा यजुवेंद्र कुमार सिंह द्वारा अभियोग पंजीकृत ही नही किया गया। नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से थाना अध्यक्ष को निलम्बित कर दिया। साथ ही थानाध्यक्ष के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।