शाही किला से सद्भावना पुल तक चला अतिक्रमण अभियान

Belal Jani
By -
शाही किला से  सद्भावना पुल तक चला अतिक्रमण अभियान 


जौनपुर । शासनादेश पर सप्ताह भर चलने वाला अतिक्रमण अभियान मंगलवार को शाही किला से सद्भावना पुल तक चलाया गया। जिसके चलते राहगीरों समेत दुकान दारो में हलचल जैसा माहौल उत्पन्न रहा।
नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह के नेतृत्व में चले अतिक्रमण अभियान में शामिल सीओ सिटी देवेश सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा,अधीशाषीधिकारी पवन कुमार,कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी,राज कॉलेज टिकुली टोला पुलिस चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव, पुरानी बाजार चौकी इंचार्ज संजय ओझा, उप निरीक्षक राजीव मल्ल,साई सुधांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिस स्थान पर आज अतिक्रमण अभियान चलाया गया है। इस तरह से शहर अधिकतर स्थानों पर पूर्व में भी प्रशासन ने अभियान चला कर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को समय-समय पर हटवाया गया। लेकिन जिन स्थानों पर अतिक्रमण के लिए बाबा का‌ बुलडोजर चलना चाहिए मिडिया बन्धुओं द्वारा बार बार उन स्थानों को चिन्हित कर विभिन्न माध्यमों के अलावा समाचार पत्रों में उन स्थानों की‌ तस्वीरों के साथ खबर को प्रकाशित कर उन स्थानों की ओर बार बार प्रशासन का ध्यान पहुंचाने की कोशिश किया जा रहा। लेकिन जाने क्यों प्रशासन का ध्यान उन स्थानों की तरह नहीं जा रहा है। इसी कारण बाबा का बुलडोजर भी उन स्थानों पर चलने में असमर्थ हैं।