पुलिस ने सोना लेकर फरार हुए नौकर को दबोचा पच्चीस लाख का सोना बरामद, दुकानदार ने जेवरातों को पहचाना

Belal Jani
By -
 पुलिस ने सोना लेकर फरार हुए नौकर को दबोचा 

 पच्चीस लाख का सोना बरामद, दुकानदार ने जेवरातों को पहचाना


जौनपुर। सर्राफा कारोबारी का लाखों के जेवरात लेकर फरार रहे नौकर को कोतवाली पुलिस ने आखिर ढूंढ ही निकाला। और संपूर्ण जेवरात को बरामद कर लिया। 8 जुलाई की रात्रि लगभग 8:30 बजे आदर्श कुमार बैंकर्स पुत्र अशोक कुमार बैंकर्स अपने नौकर को ग्राहक को दिखाने के लिए सोने के जेवरात लाने के लिए मोटरसाइकिल लेकर कोतवाली चौराहे पर स्थित अपनी दूसरी दुकान पर भेज दिया था। दुकान से अर्जुन यादव लगभग 25 लख रुपए का सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब अर्जुन नहीं लौटा तो दुकान स्वामी आदर्श कुमार बैंकर्स ने उसे फोन किया लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा। दो दिनों तक उसकी तलाश करने के बाद जब उसके घर वाले टाल मटोल करने लगे तब उन्होंने घटना के तीसरे दिन   रिपोर्ट  कोतवाली में दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सोने के जेवरात लेकर फरार नौकर की तलाश में जुट गई। कई बार पुलिस ने अर्जुन यादव के घर सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर गांव में छापेमारी किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिए गोवा मुंबई हैदराबाद आदि कई संभावित स्थानों पर छापेमारी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच पुलिस ने सर्विलांस सेल से सहयोग लेकर उसकी एक-एक पल की खबर लेने लगी। आखिर पुलिस को सफलता मिल ही गई। अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र अभय राज यादव अपने साथी अनिल कुमार यादव पुत्र लाल जी यादव निवासी नदिया पार थाना सराय ख्वाजा के साथ भंडारी रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास मौजूद है। जैसे ही यह सूचना मिली तुरंत शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा  प्रभारी निरीक्षक अपराध मोहम्मद महमूद आलम अंसारी, निरीक्षक रामजन्म यादव प्रभारी स्वाट टीम  तारकेश्वर राय ,और चौकी प्रभारी राज कॉलेज टिकुली टोला राम प्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल सत्य प्रकाश सिंह, पंकज पुरी, महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी आदि के साथ रात्रि लगभग 12:30 बजे भंडारी स्टेशन मल गोदाम रोड से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वीरेंद्र कुमार सेठ पुत्र स्वर्गीय रामधनी सेठ निवासी ताड़तला को भी गिरफ्तार किया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि सर्राफा कारोबारी का पूरा माल पुलिस टीम ने बरामद किया है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लख रुपए है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि इसका खुलासा करने वाली पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी और पूरा माल बरामद करने में जो काम किया है वह सराहनीय है। पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सर्राफा कारोबारी को बुलाकर उसके माल की पहचान कराई गई वह अपने माल को अच्छी तरह से पहचान गया है। पुलिस ने पकड़े गए अर्जुन यादव पुत्र अभय राज यादव निवासी सिद्धिकपुर और उसके एक रिश्तेदार अनिल यादव पुत्र लाल जी यादव  नदिया पार और वीरेंद्र कुमार सेठ पुत्र रामधनी सेठ का चलान न्यायालय भेज दिया है। आगे अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभी   कुछ और लोगों के  विवेचना चल रही है।