बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

Belal Jani
By -


जौनपुर।सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के कयार गाँव में लबे रोड़ पर मंगलवार की शाम बदमाशों ने अब्दुल्ला पुत्र एजाज़ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से हत्यारे फरार हो गयें। 
सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश में जुट गयी। 

बता दें अभी कुछ महीने पहले ही बदमाशों ने अब्दुल्ला के पिता ऐजाज अहमद की गोली मारकर हत्या कर दिया था।
 अब्दुल्ला मंगलवार दोपहर बाद कयार चौराहे पर सामान लेकर चलता कि पिछे लगे बदमाशों ने अब्दुल्ला पर ताबड़तोड़ कई गोली चलायी  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की तड़तड़ाहट से आस पास एवं चौराहे पर लोगों में अफरा तफरी मच गयी लोग दूकानों को बंद कर दिय। पुलिस के मौके पर पहुचते ही भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। पिता पुत्र दोनों की हत्या से परिवार में गमी का माहौल तो है ही पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला के हत्यारों की पहचान कर ली है वे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जायेगें। सुरक्षा के लिए गाँव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।