जौनपुर। शहर थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रिजवी खां निवासी पुत्र ने अपने दबंग साथियों के साथ मां और भाई को पीट कर किया मकान पर कब्जा। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया लेकिन न्याय देने के बजाय महिला पर ही भड़क गए चौकी प्रभारी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिज़वी खां मोहल्ला निवासी महिला सुल्ताना बेगम पत्नी स्वर्गी सरवर एहसान का बड़ा बेटा मनचाही शादी करके काफी दिनों से घर से बाहर रह रहा है। 24 जुलाई की सुबह लगभग 9:30 बजे कुछ दबंग साथियों के साथ आकर अपनी मां सुल्ताना और नाबालिक भाई साहिल 18 वर्ष को पीट दिया। महिला जैसे कोतवाली पहुंची पुलिस ने घायल नाबालिक लड़के को जिला अस्पताल भेजकर डॉक्टरी कराई और उसकी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी राज कॉलेज को सौंप दिया। पुत्र और उसके साथियों द्वारा मकान में कब्जा करने वह मां और बेटे को गंदी गंदी गालियां देकर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहें थें। महिला ने जब इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से किया तो वह उल्टे ही उसे पर बरस पड़े यह महिला सुल्ताना का आरोप है। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के यहां दिए गए प्रार्थना पत्र में न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ यह कहां जा रहा है कि पटाखे के एक बड़े विक्रेता के शह पर दबंग प्रताड़ित कर रहे हैं। बता दें पटाखा विक्रेता की पकड़ राज कालेज चौकी पर काफी मजबूत बताई जा रही है।
एसपी से दारोगा से निराश महिला ने न्याय की लगाई गुहार
By -
July 26, 2024