जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध व्यवस्था में दो युवतियों ने घर में फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।
सूत्रों के मुताबिक सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी रिया गौतम उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री प्रेम शंकर गुरुवार रात्रि घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में गले में फांसी का फंदा डालकर झूल गई नतीजतन वह मौके पर अचेत हो गई। परिजन उसे किसी तरह नीचे उतरकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी साक्षी उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्रवार शाम घर के कमरे में संदिग्ध व्यवस्था में गले में फांसी का फंदा डालकर अर्ध मूर्छित हो गई। परिजन की जैसे उसके ऊपर निगाह पड़ी तुरंत सभी ने उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर चिकित्सक ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बता दे मृतिका मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के किसुनपुर गांव में अपने ननिहाल में रहती थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई करने में जुट गई