जौनपुर।थाना चंदवक क्षेत्र के बरौटी गांव में रास्ते पर बने कई वर्षों के घर को एसडीम केराकत के आदेश पर तहसीलदार मूसाराम, लेखपाल श्री राम व स्थानीय पुलिस की सहायता से बुलडोजर लगाकर खाली कराया,
बताते चलें कि चौबर से बरौटी मार्ग पर बरौटी ग्राम निवासी सुभाष यादव पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद यादव लगभग 20 वर्षों से रास्ते पर मकान बनाकर कब्जा किए हुए थे, जिसको आज तहसील प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण गिरा कर रास्ते मे बने अवरोध को समाप्त कराया