बे खौफ अपराधियों ने युवक को मारी गोलीदो बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,अपराध का बढ़ा ग्राफ

Belal Jani
By -



जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के  रोडवेज के बगल ठकठौलिया गांव निवासी 26 वर्षीय अभिषेक यादव उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. उदयभान उर्फ चिरई को असलहा बंद बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए।  बदमाशों ने दो गोली मारी  लेकिन दोनों गोली इत्तेफाक से जांघ में लगी नहीं तो जान जाने मानो तय था। घटना रात्रि साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। घायल को  राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गम्भीर देख कर डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्रीय लोगों में सरेआम हुए वारदात से  दहशत व्याप्त है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बदमाशों की तलाश हेतु नाकेबंदी की गयी हैं। जल्द ही खुलासा किया जायेगा। लोगों का मानना है कि लगातार गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद देखने को मिल रहे है।