शांति व्यवस्था कायम रहे, मृतक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात

Belal Jani
By -


पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा



जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार चौराहे पर बदमाशों ने कयार निवासी अब्दुल्ला को गोली मारकर छलनी कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम हुई घटना के पहले इसी परिवार में हुई घटना को पुलिस ने अगर गंभीरता से लिया होता तो हो सकता है मंगलवार देर शाम हुई दोबारा  मृतक एजाज के तीसरे बेटे अब्दुल्ला की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट नहीं उतार पाते यह परिजन कहना है। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर  घरों की तरफ भाग निकले। वहीं बुधवार को भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। आस—पास के लोगों में खौफ का मंजर साफ तरह से देखने को मिल रहा है।

हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित की है लेकिन अभी तक पुलिस के हांथ खाली नजर आ रहे हैं।
घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी हकीकुम निंशा और छोटे बेटे अब्दुल रहीम ने आरोप लगाया कि 7 मई को बारजे के विवाद को लेकर उसके पड़ोसी अरमान रहमान ने एजाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले ही रेहान व रहमान जमानत पर बाहर आए थे। गांव में 3 माह के अंदर दो हत्या हो जाने से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कई थाने की पुलिस शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात कर दिया गया है। बुधवार को शाम अब्दुल्ला के पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बड़े भाई के विदेश से आने के बाद गुरुवार को अब्दुल्ला को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

दो मासूम के सिर से  पिता का साया उठ गया है, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
3 महीने के भीतर ससुर व अपने पति के दुनिया से जाने का गम मृतक अब्दुल्ला की पत्नी  नहीं भूल पा रही हैं। रोते—रोते बेसुध हो जा रही हैं जबकि उनके दो मासूम बच्चे इब्राहिम 5 अहमद 2 साल अपने पिता को डबडबी निगाहों से ढूंढ रहे हैं और परिजन से  उन्हें बुलाने की जिद कर रहे हैं।  अब्दुल्ला के पिता एजाज की हत्या 7 मई को हो जाने के बाद वे अपने सभी भाइयों के साथ सऊदी से परिवार में मिट्टी में शामिल होने  के लिए आए थे। उसके दो भाई तबरेज आलम, शाह आलम मिट्टी में शरीक होने  के बाद वापस सऊदी चले गए लेकिन एजाज घर पर देखभाल करने के लिए रुक गया। यही कहकर उसकी पत्नी लगातार रो रही है। वहीं मां एवं बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।