घटना को अंजाम दिया बाइक सवार तीन बदमाशों ने
जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत छताई कला गांव में दिनदहाड़े हौसला बुलंद बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को बंधक बनाकर महिला द्वारा पहना गया जेवर और पतोहु का जेवरात लें उड़े। जाते-जाते घर पर खड़ी बाइक भी साथ ले गए। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की बताई जा रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
छताई कलां गांव निवासी गोपाल सिंह की माता शुक्रवार को निर्मला सिंह घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया पोते अमन कों पूछते बदमाश घर में घूसे। एक बार पूछ कर चले गए। दुबारा आकर असलहा दिखा घर में बंधक बना लिया। बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। महिला ने उन्हें पानी पिलाया। उसके बाद भी उनका हांथ बांध कर रसोई घर में बंद कर दिया। निर्मला सिंह कों रस्सी से बंधक बनाकर बदमाशों ने डरा धमकाकर उनके द्वारा पहना गया सोने का चैन झुमका और कंगन उतार लिया साथ ही बहु का रखा जेवर भीऔर बरामदे में खड़ी स्पलेंडर बाइक भी साथ ले भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे ।