22 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारीयों ने धरना प्रदर्शन कर, दिया ज्ञापन

Belal Jani
By -

जौनपुर।कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यालयों को बन्द कर धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री  को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 
       जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिह ने अपने सम्बोधन में कहा कि   कर्मिकों का वेतन स्वीकृत करने, कलेक्ट्रेट लिपिक वर्ग सेवा नियमावली   लागू करने, लेखा का कार्य सम्पादित करने वाले पटल सहायकी को लेखा संवर्ग का वेतन दिये जाने, नवसृजित जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी   नवसृजित तहसीलों ने प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किये जाने, भू-लेख लिपिक का पद पूर्व की भाँति कलेक्ट्रेट में वापस लिये जाने आदि प्रकरणों में विभागाध्यक्ष, अध्यक्ष राजस्व परिषद की संस्तुति हो जाने के उपरान्त भी अभी तक शासनादेश निर्गत न करने से कर्मचारियों में कुण्ठा व्याप्त है. जिससे उनकी आर्थिक क्षति हो रही है. शासन द्वारा   बार-बार कार्मिकों को समय से पदोन्नति का शासनादेश निर्गत किया जाता है किन्तु सेवा नियमावली में प्रदाता व्यावहत प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति हेतु पात्रता क्षेत्र के विस्तार का अनुमोदन शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा नहीं किया जा रहा है. जिससे पात्र कार्मिक पदोन्नति के लाम से वंचित होकर सेवानिवृत हो जा रहे है।   धरने में जिलामंत्री राजीव श्रीवास्तव , प्रमोद कुमार यादव,  शैलेन्द्र प्रताप सिंह  रमेश चन्द्र श्रीवास्तव,   अशोक कुमार मिश्रा,   सुमीत कुमार सिंह श्री पंकज कुमार यादव , राकेश गौतम् श्रीमती कुसुम यादव, श्रीमती स्वीटी मिश्रा, अनरीन फातिमा व अन्य कर्मचारी  उपस्थित रहे। संचालन आशीष तिवारी द्वारा किया गया।