जौनपुर।जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के तत्वाधान में मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत निजी नियोजकों के सहयोग से रोजगार मेला् का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में किया गया। जिसमें विभिन्न कम्पनियों के द्वारा कुल 56 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी शशिकान्त सरोज ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मिशन रोजगार अभियान के तहत इस मेले का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने अपनी योग्यता व क्षमता के अनुरूप प्रतिभाग किया तथा रोजगार भी प्राप्त किया।
चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को बताया गया कि रोजगार मेले का आयोजन प्रत्येक माह किया जाता रहेंगा। रोजगार मेला प्रभारी शिवकुमार यादवए रामसिंह मौर्यए जीशान अलीए आनन्द भूषण त्रिपाठीए अजय कुमारए चन्दशेखर प्रतापए विजय बहादुर आदि उपस्थित रहें।