जौनपुर ।बरसठी ब्लॉक के महुवारी गांव के तिवारी पुर पुरवा निवासी ज्योति सरोज 22 वर्ष पुत्री सभाजीत शुक्रवार रात में अपने घर में खाट पर सोई हुई थी। भोर के समय एक सर्प उसकी खाट पर चढ़ गया और पेट में काट लिया। ज्योति के चीखने पर परिजन जब कमरे में पहुंचे तो देखा एक काला सर्प उसके पेट पर अभी भी बैठा हुआ था। पिता सभाजीत के अनुसार किसी तरह डंडे से सर्प को वहा से हटाकर गांव के बगल गांव में झाड़ फूंक कराने ले गये । किंतु हालत में कोई सुधार नहीं देख मीरगंज पीएचसी पर ले गए किंतु वहा भी कोई राहत नहीं मिली। अंत में नगर के सुशीला हॉस्पिटल में ज्योति को लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा ईलाज किया गया। जिसके चलते लगभग 72 घंटे के ईलाज के बाद ज्योति को होश आया। चिकित्सक ने अब ज्योति को खतरे से बाहर बताया।
सर्प के काटने के बाद,72 घंटे चले उपचार के बाद युवती को आया होश
By -
August 18, 2024