हरियाली तीज को कजरी गीतों ने बनाया खास

Belal Jani
By -

मुकाबले में पूजा  जायसवाल प्रथम, व आशा साहू रही द्वितीय -

 महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज पर आयोजित स्नेही मिलन व प्रतियोगिता हुई आयोजित 

जौनपुर मुंगरा बादशाहपुर कस्बे  के नागा बाबा कुबेर दास कुटी पर सर्ववैश्य समाज महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं तीज उत्सव में नृत्य,कजरी गीत व सावन गीतों के साथ ही कई प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ली।और रैंप वॉक,नित्य और खेलों में बढ़िया प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी।

 रविवार को महिला मंडल महिलाएं  आकर्षक हरे परिधानों को पहनकर में संस्कृति और परंपरा की अनूठी शान दिखी। महिलाएं में अध्यक्ष सुमन जायसवाल, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य, सत्यभामा,प्रिया, स्मिता भोजवाल, आराधना व सुजाता साहू आदि ने बाजे रे बाजे ढोल बाजे... के साथ ही महिलाओं ने कजरी गीत बरसे बदरिया.., पानी लिहले बदर उड़ल जाला.... जैसे गीतों की प्रस्तुतियों पर खूब धमाल मचाया। साथ ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पुरस्कार जीते। इस दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा जायसवाल प्रथम, आशा साहू व बीना ऊमरवैश्य द्वितीय तथा आराधना भोजवाल  व किरण केसरी तृतीय स्थान रही। समाहरोह में महिला मंडल कार्यकरिणीय का विस्तार किया गया। जिसमें राधा मोदनवाल, प्रीति कसौधन, कुसुम, उमा केसरी, सुनीता,दिव्या, पूनम, रेनू,सोनी,नीशा व किरन आदि को संगठन में शामिल किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को अध्यक्ष सुमन जायसवाल,महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य, व कोषाध्यक्ष सत्यभामा ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन सत्यभामा ने  ऊमरवैश्य ने आगंतुको के प्रति आभार ज्ञात किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमन तथा संचालन प्रिया ने किया। इस अवसर पर  स्मिता भोजवाल,कोमल केसरी, उर्मिला,सुजाता,संगीता,चित्रा,मनीषा, अंजू कसौधन, प्रीति जायसवाल,पूजा,आराधना व पूनम केशरी आदि लोग मौजूद रही।