दो पक्षो मे हुई मारपीट में तीन घायल, मुकदमा हुआ दर्ज

Belal Jani
By -

जौनपुर।सुजानगंज क्षेत्र के बेर्रा मे रविवार को दो पक्षो मे खेत मे बजड़ी चराने को लेकर मारपीट हो गया जिसमे कई लोग चोटिल हो गए जिसमे से तीन को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया. 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेर्रा निवासी अच्छेलाल के बजड़ी के खेत मे जय प्रकाश, शिव प्रकाश और गणेश पशु चरा रहे थे मना करने पर उन्होंने अच्छेलाल को मारना पीटना शुर कर दिया बचाव करने गए धर्मेन्द्र और अशोक को भी मारकर घायल कर दिया. थाने पर तहरीर दी जा चुकी है और एफ आई आर दर्ज हो चूका है। थाना अध्यक्ष घनश्याम त्रिपाठी ने बताया बेर्रा ग्राम सभा में हुई मारपीट मामले में दोनों तरफ से तहरीर मिली है तथा न्यायोउचित ढंग से दोनों तरफ से विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है ऐक पक्ष के तीन लोग को गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।