जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर डॉक्टर एनपी सिंह वाराणसी ने गुरुवार को जिला महिला अस्पताल और पुरुष अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
सुबह 9:00 बजे लगभग पहले महिला जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दी जा रही व्यवस्था को देखने के पश्चात साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए कहा। इसके बाद पुरुष जिला अस्पताल पहुंचे और सरसरी निगाहों से निरीक्षण के काम को अंजाम देने के बाद सीधे सीएमएस कक्ष में जाकर बैठ गए हालांकि उनकी प्रतीक्षा में कई मीडिया कर्मी बैठे रहे लेकिन वह कक्ष से काफी समय तक बाहर ही नहीं आये। जिसके चलते अस्पताल से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं से वह रूबरू नहीं हो सके। जिससे साफ तौर पर यह कहा जा सकता है कि वह सिर्फ और सिर्फ निरीक्षण के नाम पर खाना पूर्ति कर वापस चले गए। जिसकी मरीज समेत उनके तिमाज दारो में चर्चा हो रही है। जबकि इस संबंध में जब सीएमएस के के राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक पैथोलॉजी विभाग इमरजेंसी आदि स्थानों का निरीक्षण करने के पश्चात सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा के बारे में अभिलेखों को देखकर संतुष्ट होकर चले गए।