ट्रेन से गिरकर युवक की हुई मौत, परिजन में कोहराम

Belal Jani
By -

जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र के छंगापुर गांव निवासी दिनेश मिश्रा(पूर्व प्रधान) के पुत्र आदर्श मिश्रा 22 की मौत बुधवार की रात रायबरेली स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने के कारण हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बुधवार को घर से लखनऊ जाने के लिए निकला था रायबरेली स्टेशन के पहले ही ट्रेन से गिर जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई देर रात सूचना पाते ही परिजन रायबरेली के लिए रवाना हो गए वहां से गुरुवार को शव प्राप्त करने के बाद घर के लिए रवाना हुए। शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया । शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का घर पर तांता लग गया ।