जौनपुर। थाना सुजानगंज क्षेत्र के श्री स्वामी कृष्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज बेलवार परिसर में 11वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को बाहरी कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार नाहर मऊ ग्राम सभा निवासी आकाश पटेल पुत्र रामदेव पटेल पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह पढ़ने के लिए विद्यालय गया हुआ था। घंटा ना चलने के कारण लाइब्रेरी के पास वह खड़ा था ।तब तक दो नवयुवक आए पूछे क्यों टहल रहा है और साथ में गाली देने लगे।रोकने पर मारपीट करने लगे तभी विद्यालय के स्टाफ के साथ छात्र लोगों के एकत्रित होने पर वे लोग मारपीट कर फरार हो गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने भी यह स्वीकार किया है कि बाहर के लोगों द्वारा बच्चे को अनायास ही मारा पीटा गया है। थाना अध्यक्ष द्वारा यथोचित कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे ऐसी घटना के पुनरावृत्ति ना हो सके।