जौनपुर के युवक की वाराणसी लखनऊ - राजमार्ग पर ट्रेलर से टकराकर हुई मौत

Belal Jani
By -

जौनपुर। बीएचयू से मरीज देखकर बाइक से घर आ रहे जिले के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के निवासी सोनू चौहान उम्र लगभग 19 वर्ष बाइक से बीएचयू किसी मरीज को देखने गए थे। घर वापस आते समय वाराणसी लखनऊ - राजमार्ग के बाबतपुर‌ गांव स्थित नहर पुलिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर गाड़ी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया  जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।