जौनपुर मछली शहर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज निवासी अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवासी अमर नाथ पटेल 53 वर्ष गांव के ही बाजार में चाउमीन की दुकान चलाता था। प्रतिदिन वह देर सांयकाल दुकान बंद करने के बाद घर चला जाता था। मंगलवार रात वह घर नहीं गया तो बुधवार भोर में स्वजन उसे खोजते हुए दुकान पर आए तो देखा दुकान के बाहर उसका शव पड़ा हुआ है। स्वजनों ने घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कोतवाली लाया गया। शव पर किसी भी तरह की चोट के निशान नही थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्य का कारण स्पष्ट होगा।