छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेकर दी प्रस्तुति
जौनपुर। नगर के मोहल्ला उर्दू बाजार स्थित (सब्जी मंडी) ए एम सनबीम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर स्कूल के समस्त स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं ने हर दिल की जान देश की शान सब हिंदुस्तानी की पहचान हर रंगों का उनवान जिसको सेल्यूट कर गाते हैं राष्ट्रगान उसी तिरंगे को करके सलाम देश की आजादी का जश्न मनाया गया। राष्ट्रगान और तिरंगे को सलामी देने के पश्चात छात्र छात्राओं ने मनमोहक तरीके से रंगारंग कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया तालियों की तड़तड़ाहट से छात्र-छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी का हौसला भी बढ़ाया गया। स्कूल प्रबंधक तहसीन अब्बास सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित कर अमर शहीदों को नमन करने के साथ उनके द्वारा देश की आज़ादी में दिए गये बलिदान के बारे में विस्तार से बताते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जो हम स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना रहे हैं। यह आजादी हमें कैसे मिली है और कितने वीर सपूतों के बलिदानो के बाद हम लोगों को आजादी से जीने का हक मिला है। उन महान योद्धाओ के बारे मे जानना पढ़ना और उन्हें समझना अति आवश्यक है। तभी सभी छात्रा/छात्राओं का उज्जवल भविष्य और सोचने समझने की सलाहीयत के साथ देश में रहने वाले हर धर्म वर्ग के लोगों के साथ किस तरह से मिलजुल कर रहना चाहिए इसकी भी सीख इन्हीं वीर सपूतों के नक्शे कदम पर चलकर एक दूसरे के दिलों में सम्मान एवं प्रेम पनपना तभी संभव है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में डॉक्टर सीमा फ़रोग, किरन देवी, इफरा जावेद, गुलनाज़ ,जीनत, इकरा फातिमा, नेहा परवीन, सदफ़ खान, शाहिदा, रोबा परवीन, फरहीन, राजेश कुमार शर्मा , सैयद मोहम्मद दानिश सुहैल, अहमद,शिवानी,फैसल शेख, शेरा अब्बास, राजेश कुमार गौतम, रीना रावत,मो जानी,मो,उस्मान,इमरान अब्बास आदि रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर सीमा फ़रोग ने आजादी के कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर स्कूल स्टाफ समेत छात्र-छात्राओं के द्वारा किए गए कामों की सराहना किया।वाइस प्रिंसिपल किरन देवी नेआए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद अदा किया