जौनपुर।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक, मड़ियाहॅू द्वारा राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हरिहर, उचित दर विक्रेता ग्राम- केड़वाडी, विकास खण्ड एवं तहसील-मड़ियाहूॅ के दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
दुकान में कुल 51.40 कुं0 गेहूँ, 77.78 कुं0 चावल का स्टॉक कम पाया गया, जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर विक्रेता द्वारा कोई समुचित उत्तर नहीं दिया गया।
उक्त आशय की आख्या जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त कोटेदार के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत अभियोग अभियोग पंजीकृत कराने का आदेश पारित किया
आदेश के अनुपालन में ग्राम-केड़वाडी के कोटेदार राजेन्द्र प्रसाद के विरूद्ध थाना-मड़ियाहूॅ में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया है एवं विक्रेता के दुकान का अनुबन्ध-पत्र निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।