शटल ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में वृद्ध का कटा पैर

Belal Jani
By -


जौनपुर। सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 20402 सटल एक्सप्रेस में चढ़ने के चक्कर में  प्लेटफार्म नंबर तीन पर गिरे वृद्ध का घायल होने के साथ दायां पंजे के पास से पैर कट गया उसको उपचार के लिए किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि सुल्तानपुर जनपद कूरेभार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनिल अग्रहरि उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र शिव शंकर अग्रहरी वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन को जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पकड़ने के चक्कर में घायल होने के साथ उनका  दायां पंजे के पास से पैर  कट गया। हालांकि उनके साथ रहे 5 से 6 लोग घटना के बाद   तुरंत उन्हें किसी अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया। इसी दौरान उनके शहर कोतवाली क्षेत्र के  नईगंज मोहल्ला में रहने वाले कई रिश्तेदार घटना को सुनकर स्टेशन पर पहुंच गए। यह भी बताया गया कि यह लोग नईगंज में किसी बड़े ज्वेलर्स कारोबारी के यहां लड़की देखने आए थे।