जौनपुर। पिता की डांट फटकार सुनकर नाराज हुए किशोर को आरपीएफ ने ट्रेन में चेकिंग कर बरामद किए परिजनों को सौंप दिया। परिजन किशोर को पाकर आरपीएफ जवानों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए।
बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी शिव सहाय यादव का 12 वर्षीया पुत्र कार्तिक यादव पिता के किसी बात पर डांटने एवं फटकार लगाने से नाराज़ हो कर सोमवार दोपहर घर से फरार हो कर सीधे जौनपुर सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगभग पौने दो बजे रक्सौल से चलकर आनंद विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 14015 सद्भावना एक्सप्रेस पर बैठ कर चल दिया। तभी परिजन रोते बिलखते जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचकर स्टेशन पर स्थित आरपीएफ पुलिस चौकी के उप निरीक्षक विजय शंकर पांडेय को घटना के संबंध में विस्तार से बताया तो तुरंत श्री पांडेय ने किशोर की फोटो सहित आरपीएफ लखनऊ को सूचना दी। हालांकि की इस दौरान ट्रेन यात्रियों ने शंका होने पर लड़के से पूछताछ किया तो ट्रेन के लखनऊ पहुंच ने पर आरपीएफ ने चेकिंग कर किशोर को सकुशल ट्रेन से उतार लिया। और परिजनों के लखनऊ पहुंचने पर आरपीएफ द्वारा उन्हें सौंप दिया गया। परिजन किशोर को पाकर आरपीएफ जवानों की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।