जौनपुर। पत्नी की विदाई कराकर घर ले जाने के लिए आए पति ने पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर खौफनाक कदम उठाते हुए खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर अपने आप को गंभीर रूप से घायल कर लिया उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी अनिल उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र लाल बहादुर सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के चक्र इंग्लिशया गांव अपने ससुराल में पत्नी की विदाई कराने हेतु आया था। जब पत्नी ने साथ चलने के लिए इंकार कर दिया तो वह विवाद करते हुए अपने ऊपर चाकू से हमला कर अपने आप को घायल कर लिया। परिजन द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर ले जाया गया यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करते हुए दोनों पक्षों के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।