प्रेमी के साथ दो बच्चों की मां हुई फुर्र

Belal Jani
By -

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सहरमा गांव निवासी प्रेमी ने दो बच्चों की मां को अपने प्रेम जाल में फंसा कर अपने साथ सूरत लेकर हुआ फरार। महिला के दो बच्चे हैं जिसमें से एक को वह प्रेमी संग लेकर चली गई है। लापता होने की खबर लगते ही महिला का नाबालिक बच्चा व उसका पति बेवफा पत्नी और बच्चे को ढूंढते ढूंढते थाने पहुंच कर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर  अपने बच्चे को पाने के लिए न्याय की लगाई गुहार‌ है।

सूत्रों के मुताबिक भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के सराय रोद्दी गांव की महिला 27 वर्ष अपने पति के साथ सूरत शहर में रहती थी। पति का आरोप है कि मैं शेंटिंग का काम करता हूं और सुबह से शाम तक वही काम करता था इसी बीच सहरमा गांव के फेरी करने वाला कपड़ा व्यवसायी महेश उमरवैश्य उम्र लगभग 27 वर्ष मेरी पत्नी को बहला फुसला कर अपने जाल में फंसा लिया। और 8 अगस्त को महेश मेरी पत्नी और 7 वर्षीय बच्चे को लेकर फरार हो गया। पति का कहना है कि मेरा बच्चा मुझे वापस दे दे और अपने प्रेमी के साथ रहे मुझे कोई आपत्ति नहीं है। उधर व्हाट्सअप कालिंग के जरिये मुकेश महिला के पति को मारने पीटने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने पति को न्याय का भरोसा दिलाया है।