संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की कमरे में पड़ी हुई मिली लाश

Belal Jani
By -

मायका पक्ष ने जहेज हत्या का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर

जौनपुर ।जलालपुर थाना अंतर्गत कबूलपुर गांव में 22 अगस्त की शाम   विवाहित महिला की उसके कमरे में संदिग्ध अवस्था जमीन पर पड़ी  लाश को देखकर मायका पक्ष के लोगो के मुंह से निकल गई चीख।

उक्त गांव के रिजवान पुत्र नुरैन के साथ मृतक सालेहीन का विवाह 23 नवंबर 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ धूमधाम से हुआ था।   

मायका पक्ष के लोगों का आरोप है कि मृतिका सालेहीन का पति ,ससुर सास और दो नंदे और नंदोई उसे लगातार जहेज की मांग को लेकर सालेहीन को हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे।
 
मुंबई में रहने वाले ससुर उससे फोन द्वारा जहेज की मांग करते थे तथा  खाड़ी देश कतर में रह रहा उसका पति रिजवान भी फोन पर हमेशा उसको  तरह तरह प्रताड़ित करता रहता था।
जिसकी शिकायत वह बार-बार अपने घर वालों से करती थी लेकिन घर वाले समझा बुझा कर उसको ससुराल में रहने की सलाह देते हुए रहने के लिए कहते थे। कि आज नहीं तो कल सब कुछ सामान हो जाएगा  और इस बीच जो भी उन लोगों से बन पड़ता था जहेज के रूप में उसके घर पहुंचा दिया करते  थे। हालांकि शादी में  मोटरसाइकिल सहित पर्याप्त मात्रा में मंहगे इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित मंहगे  फर्नीचर आदि सामान  उपहार स्वरूप दिए गए थे। इतना सब करने के बाद भी, 22 अगस्त की शाम को सलेहीन का शव उसके ससुराल में ऊपर कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ  मुंह पर व आंख के पास गहरी चोट के निशान के साथ गले में किसी चीज से कसकर कर गला दबाने का भी निशान के साथ मिला। इसी कारण परिजनों को अंदेशा है कि उसका गला दबाकर मारा गया हो। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जलालपुर मनोज कुमार वह क्षेत्राधिकार केराकत अजीत कुमार ने मौके पर स्वयं पहुंच कर मामले की गुत्थी सुलझाने की गरज से जांच ससुराली जन से पूछताछ करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल करने के पश्चात लाश को कब्जे में लेकर पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा मृतका के परिजनों द्वारा दी गई  तहरीर पर आगे की कार्रवाई करने के लिए जुट गये। बता दे सालेहीन का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव स्थित मोहल्ला पठान टोला दिलाजाक में है।परिजनों ने मांग की है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्रवाई करें कि इस तरह की घटना करने वालों की आत्मा कई बार ऐसी घटनाओं को करने के पहले  यह कई बार सोचना पड़े की अंजाम बहुत बुरा होगा स्वयं का।