लाशों को कौए नोच कर खाने में जुटे रहे, पुलिस सीमा पार करवाने में रही जुटी

Belal Jani
By -



जौनपुर। मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव किशुनपुर सुदनीपुर माइनर में शुक्रवार की सुबह दो अज्ञात लाशें देखे जाने से और लाशों को कौवों द्वारा नोच कर खाता देखकर क्षेत्रीय लोगों भले ही सनसनी फ़ैल गई हो। लेकिन मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस उसे अपनी सरहद पार कराने में ही व्यस्त रही। दोनों लाशें देखने के बाद प्रतीत हो रहा  था कि हत्या कर नहर में बहा दिया गया हो या प्रेम प्रसंग  के मामले को लेकर दोनों ने पानी में कूद कर अपनी जान दे दी हो जिस पर कौवे बैठकर नोच-नोच दोनों लाशों को खा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह शारदा सहायक खंड 39 से निकली किशनपुर सुदनीपुर माइनर में दो अज्ञात लाशें क्षत विक्षत रूप लेते हुए बह रही थी, जिसमें एक लाश युवती की और दूसरी युवक की देखने से प्रतीत हो रहा था। दोनों लाश पानी में होने के कारण फूल गई थी। लाशो पर  कौवे बैठकर नोच-नोच कर खा रहे थे। लाश को देखकर ऐसा प्रतीत होता था कि दोनों की एक ही दिन एक ही साथ हत्या कर नहर में फेंक दिया गया हो या दोनों ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर पानी में चलांग लगाकर जान दे दी हो। हाला की जो भी हो दोनों लाशो को देखकर ग्रामीणों में मन विचलित करने वाली घटना देखकर सनसनी फ़ैल गई हो। जोगापुर नहर पुलिया से लेकर सराय कालिदास नहर पुलिया तक मोबाइल से लाशों की स्थिति को कैमरे में कैद करने के लिए काफी लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने दो हल्का सिपाहियों को मौके पर भेजा। लेकिन आरोप है कि सिपाही पहुंचते ही ग्रामीणों के मोबाइल कैमरे को बंद करवा कर दूर खदेड़ दिये। इसके बाद सिपाही दोनों लाशो को एक पुलिया से दूसरे पुलिया तक पार कराते रहे। पुलिस इतनी असंवेदनशील रही कि लाश पर कौवे बैठकर नोच-नोच खाते रहे, लेकिन कौवे के हटाने तक की जहमत नहीं उठाई‌ पुलिस के जवानों ने। देखते ही देखते दोनों लाश नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लिए निकलती रही। जब मौके पर कई पत्रकार पहुंच गए तो दोनों सिपाही नजर को छुपाते हुए बचते रहे।
पुलिस के लाख चाहने के बाद  भी सीमा में लाश को कैमरे में कैद होने से नहीं रोक सकी।

कोतवाल और हेड मोहर्रिर इन दिनों अभियान चला रखे हैं कि कोई भी किसी जगह की घटना का वीडियो बनाते हुए मिल जाए तो उसे पुलिसिया कानून का डर दिखाकर रोक दिया जाए। भले ही क्षेत्र में गांजा का तस्करी, देह व्यापार एवं जुए का धंधा फलता फूलता रहे और नहरों में हत्या कर फेंकी गई लाशें बहती रहे लेकिन छोटी-मोटी घटनाएं किसी भी तरह की कमरे में कैद होकर आला अधिकारी तक नहीं पहुंच पाए। इसको रोकने के लिए कोतवाल विनोद मिश्रा और उनके कारखास हेडमोहर्रिर रात दिन एक कर दिए हैं। मुहिम रोकने के लिए पत्रकारों के ऊपर भी बंदिश लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस मामले में पूछे जाने पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुझे नहर में लाशें बहने की कोई जानकारी नहीं है।

समाचार प्रकाश में आने के बाद कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा भले ही नहर में लाश मिलने की जानकारी न होने की बात कही हो।लेकिन जैसे ही उन्हें सूचना मिली तुरंत सक्रिय हो गए और किसी प्रकार की बदनामी न हो सराय कालिदास नहर पुलिया के पास पहुंचकर लाश को सरहद पार कर रहे पुलिस कर्मियों को रोक दिया और खुद अपनी निगरानी में एक लाश को बाहर निकाल कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने में जुट गए। जिसकी ग्रामीणों में काफी चर्चा हो रही है।