प्रताड़ना से तंग युवक कूदा ट्रेन के सामने, कटी दोनों टांगे

Belal Jani
By -


पुलिस और  स्कूल प्रबंधक के उपर लगा प्रताणित करने का आरोप 

जौनपुर।सिंगरामऊ थाने की पुलिस और एक स्कूल के प्रबंधक के शोषण से तंग आकर युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी करने का किया प्रयास। और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सिरकिना निवासी अंकुश कुमार पुत्र हरी लाल एक स्कूल में ड्राइवरी करता था। आरोप लगाया गया है कि स्कूल के संचालक ने शुक्रवार को अंकुश को कमरे में बंद करने के बाद उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया और पुलिस को सौंप दिया। सिंगरामऊ पुलिस ने उसे दिन भर थाने पर बैठाये रखने के बाद शाम को उसे छोड़ दिया। रविवार को स्कूल के प्रबंधक द्वारा उसे पीली नदी के पास बुलाया गया था। जब वह नहीं गया तो फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी भला पीछे क्यों रहती उसने भी बहती गंगा में हांथ धो लिया। अंकुश का दस लीटर शराब में चालान कर दिया ऐसा अंकुश के परिवार का कथन है। पुलिस और स्कूल के प्रबंधक की प्रताड़ना से त्रस्त होकर शुक्रवार के दिन उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया जिससे उसकी दोनों टांगें ट्रेन से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
परिवार के लोग जानकारी होने पर उसे उठाकर जिला अस्पताल ले आए हैं जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष तरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसे  किसी फर्जी मुकदमें में नहीं फंसाया गया की। उसका काम है दिनभर नशे में रहना और शराब पीना सारे आरोप गलत है। अगर वह ट्रेन के सामने कूद कर जान देने गया होता तो उसकी टांग ही थोड़ी कटती।